शंकरगढ़ क्षेत्र के रानीगंज चौराहे के आगे आज बुधवार शाम 07:30 बजे के आसपास एक तेज रफ्तार बाइक चालक अचानक अनियंत्रित होकर सामने बिजली के पोल से जा टकराया। घटना में बाइक चालक घायल हो गया। मौजूद लोगों ने फौरन बाइक चालक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौजूद लोगों ने जानकारी दी की बाइक चालक शराब के नशे में धूत था इसलिए यह घटना घटी।