बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के चिल्हारी गांव के गड़रिया हार मे पिछले चार दिनो से एक बाघिन का मूवमेंट बना हुआ है।यह गांव पनपथा (बफर)एरिया के पास है,जहां जंगल से निकलकर बाघिन गांव की सरहद तक आ पहुंची है। बाघिन के इस तरह बार-बार दिखने और मवेशियों पर हमला करने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफ़र की टीम मौके पर तैनात है।