हुज़ूर: भोपाल: दवा समझकर मॉस्किटो लिक्विड पीने से महिला की मौत
Huzur, Bhopal | Sep 17, 2025 भोपाल के बरखेड़ी इलाके में रहने वाली 30 वर्षीय महिला स्वाति शाक्य की दवा के धोखे में मॉस्किटो लिक्विड पीने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बीती शनिवार रात महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसने नौ साल की बेटी से दवा मांगी। बच्ची ने गलती से मॉस्किटो लिक्विड पिला दिया। इससे महिला की हालत गंभीर हो गई| 5 दिन तक इलाज चला लेकिन बुधवार को महिला की मौत हो गई|