हुज़ूर: भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में निगम कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, छत से गिरने पर तोड़ा दम
Huzur, Bhopal | Sep 17, 2025 भोपाल के आयोध्या नगर इलाके में निगम कर्मचारी अशोक ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, खाना खाने के बाद वह अपने दो मंजिला मकान की छत पर टहल रहा था, तभी अचानक नीचे गिर गया। परिजन उसे लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।