पीलीभीत: घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव में महिला ने दुष्कर्म का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज मुकदमे में बढ़ाई धारा
घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का पति वाहर गया हुआ था। 16 फरवरी 2025 को अपने कमरे में सो रही थी। तभी सोतेला देवर और ससुर ने कमरे में जाकर सो रही विवाहिता के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद विवाहिता ने कोर्ट में अपने वयान दर्ज कराए।