केशकाल: लघुवनोपज संघ के प्रदेश अध्यक्ष रूपसाय सलाम का केशकाल में वन विभाग एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत
छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रूपसाय सलाम शनिवार को केशकाल पहुंचे। इस दौरान पंचवटी में भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम, महामंत्री विजय पोया,डीएफओ दिव्या गौतम समेत भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं,वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं वन प्रबंधन समिति के प्रबंधकों एवं फड़ मुंशियों के द्वारा रूपसाय सलाम का आत्मीय स्वागत किया गया.