लखीसराय: शहर के नया बाजार जयनगर काली पहाड़ी निवासी विवाहिता महिला हीट बेव का हुई शिकार सदर अस्पताल में किया गया उपचार।
शहर के नया बाजार जयनगर काली पहाड़ी निवासी एक विवाहिता महिला हीट वेव का शिकार हो गई, जिसे स्थानीय समाजसेवी के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सकों के द्वारा महिला का उपचार किया गया। महिला की पहचान नया बाजार जयनगर काली पहाड़ी निवासी भागीरथ प्रसाद वर्मा की पत्नी शांति देवी के रूप में की गई।