थराली: थराली नारायणबगड़ मोटर मार्ग पर ग्राम मलतुरा में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल, किया गया रेस्क्यू
शनिवार सुबह सात बजे 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की थराली नारायणबगड़ मोटर मार्ग के बीच में ग्राम मलतुरा में एक वाहन के सड़क से गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई है । थाने से पुलिस बल तथा राहत बचाव उपकरणों के साथ में मौके पर रवाना किया गया। पुलिस बल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सड़क से करीब 25 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा वाहन को चेक किया गया।