गोंडा: आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत धानेपुर थाने में प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में पीस कमेटी की हुई बैठक
Gonda, Gonda | Feb 23, 2025 रविवार 4 बजे धानेपुर थाने में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ, बैठक में क्षेत्र से आए धर्मगुरु व संभ्रांत व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की तथा खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का संदेश दिया, वहीं उन्होंने बताया डीजे रोक लगेगा।