इटावा: नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान एक यात्री की तबीयत बिगड़ी, ट्रेन रुकते ही स्टेशन अधीक्षक ने भेजा अस्पताल
Etawah, Etawah | Sep 26, 2024 किशनगढ़ निवासी सुजीत मजूमदार अपने गुरु भाई सुब्रतदास के साथ नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12506 में यात्रा कर रहा था। तभी सुजीत को लूज मोशन व पेट में दर्द होने पर उनके गुरु भाई ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर को दी। वहीं कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त होते ही स्टेशन अधीक्षक ने ट्रेन के इटावा रुकते ही 108 एंबुलेंस के जरिए यात्री को उपचार हेतु अस्पताल भेजा है।