मंदसौर: जिले में पिछले 10 सालों में सबसे लेट हुई अफ़ीम नीति, ज्यादा देर होने से प्रभावित हो सकता है उत्पादन
जिले मे 35 हजार से अधिक अफीम उत्पादक किसान हैं। अफीम की फसल के लिए किसानों ने अपने खेत तक तैयार कर लिए हैं। बस अफीम नीति का इंतजार है। इस बार किसानों को पुराने निरस्त हुए पट्टे भी बहाल होने की उम्मीद है। हालांकि किसान सीपीएस पद्धति से खुश नहीं है। सूत्र बताते है कि इस बार पिछले वर्षों में कम औसत से निरस्त हुए पट्टे फिर से बहाल हो सकते हैं।