मैनपुरी: मैनपुरी प्रेस क्लब की बैठक में सर्वसम्मति से मनोज चतुर्वेदी पुनः अध्यक्ष बने, दीपक कठेरिया बने सचिव
मंगलवार को शहर के विनायका रेस्टोरेंट में मैनपुरी प्रेस क्लब की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं पत्रकारों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से मनोज चतुर्वेदी को पुनः मैनपुरी प्रेस क्लब का जिला अध्यक्ष चुना गया और दीपक कठेरिया को सचिव बनाया गया। इसके बाद सभी पत्रकारों ने अध्यक्ष और सचिव का माला पहनकर स्वागत करने का काम किया है।