मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में बाइक और डीसीएम की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा घायल, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
बेवर क्षेत्र में खाकेताल गदरपुर ठंड के पास धन्नार क्षेत्र के महरौली निवास की निशांत कुमार पुत्र शंकर लाल अपने मामा के बेटे रजत के साथ छिबरामऊ से लौटकर वापस अपने घर आ रहे थे। तभी डीसीएम और उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से निशांत की मौके पर मौत हो गई। वहीं रजत गंभीर से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।