सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
Sadar, Allahabad | Sep 16, 2025
कल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है। भाजपा इसे 'सेवा पखवाड़ा अभियान' के रूप में मनाएगी। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर भाजपा की ओर से पूरी तैयारी की गई है। इस संबंध में मंगलवार संमय 12 बजे के आस पास सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक भी हुई।