मुरादाबाद: पीतल नगरी में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, कटघर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कटघर थाना क्षेत्र के पीतलनगरी में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कटघर पुलिस ने फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट बुलाकर जांच पड़ताल कराने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। चंदौली जिले के गांव बिलारी डीह निवासी सरिता गुप्ता(27 वर्ष) पुत्री स्वर्गीय बनारसी गुप्ता की शादी पीतलनगरी में रहने वाले फर्मकर्मी मोनू गुप्ता के साथ 2019 में हुई थी।