राजगढ़ जिले के दिलावरी गांव में शनिवार की सुबह 10 बजे अनोखी घटना देखने को मिली। करंट लगने से मरे बंदर को गांव वालों ने भगवान हनुमान का स्वरूप मानते हुए डोल में सजाकर अंतिम यात्रा निकाली। भजनों की धुन पर महिलाएं गीत गा रही थीं और बच्चे फूल बरसा रहे थे। घटना शुक्रवार की है, जब एक बंदर बिजली के तारों की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।