सहारनपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था शाकुंतलम सोसाइटी का चौथा स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा, शिक्षा, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन ओर माँ सरस्वती के वंदन से किया गया।