सदर थाना क्षेत्र के कसीरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां 6 वर्षीय मासूम अनमोल खड़िया की हत्या कर उसका शव कुएं में फेंक दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार गांव के ही कुलभूषण महली पर इस जघन्य वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।