मुंगेर जिले में मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे डोरा सप्ताह पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। शहर से लेकर गांव तक मंदिरों और घरों में महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से व्रत रखकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाओं ने हाथों में सवा हाथ लंबा डोरा बांधकर परिवार की खुशहाली और दांपत्य सुख की कामना की।