पीलीभीत: नवदिया दुर्जनपुर के गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने बुजुर्ग किसान पर किया हमला
पीलीभीत। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव नवदिया दुर्जनपुर के पास गुरुवार गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने सड़क किनारे जा रहे बुजुर्ग किसान पर हमला कर दिया। हमले में किसान बिन्दर सिंह पुत्र सिंगारा सिंह 75 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि वह साइकिल से जोगराजपुर की ओर जा रहे थे, तभी अचानक तेंदुए ने उन पर झपट्टा मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।