पीलीभीत: हीरपुर गांव में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, गांव में फैली सनसनी
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव हीरपुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव निवासी राजेश की 20 वर्षीय पुत्री का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटका हुआ मिला। शव देखे जाने के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।