गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर शनिवार सुबह 7:00 के लगभग उज्जैन शहर में प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दूध तलाई, गुरुद्वारा सुख सागर, गुरुद्वारा माता गुजरी तथा गुरुद्वारा पटनी बाजार साहब से अलग-अलग प्रभात फेरियां निकलीं। इन सभी प्रभात फेरियों का मिलन कंठाल चौराहे पर हुआ।