मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे असम के राज्यपाल, किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन और योगी आदित्यनाथ की तारीफ
असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने बुधवार की सुबह लगभग 8:30 बजे विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने देश की समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि संस्कारों से ही एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की। धाम की व्यवस्था देखकर कहा कि। मन प्रसन्न हुआ।