पुराने NH-31 के चौड़ीकरण का कार्य इन दिनों तेजी से आगे बढ़ रहा है। अथमलगोला से मोकामा बाटा मोड़ तक सड़क को विस्तारित करने के लिए निर्माण एजेंसी लगातार दिन-रात काम कर रही है। सड़क के दोनों ओर मिट्टी कटाव, साइड फिलिंग, लेवलिंग और बेस तैयार करने का कार्य गति पकड़ चुका है। शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे सड़क चौड़ीकरण का कार्य होता देखा गया। स्थानीय लोगों का मानना है