सिद्धमुख: सादुलपुर क्षेत्र में बरसात के साथ गिरे ओले, जमीन हुई सफेद, फसल में नुकसान की आशंका से लोगों में बढ़ी चिंता
सादुलपुर क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली तथा देखते ही देखते तेज गर्जना के साथ बादलों की आवाजाही शुरू हुई होने के साथ ओलावृष्टि होना शुरू हो गया। इसी बीच गांव महलाना व ओजरिया आदि गांवों में चने के आकार के ओले गिरे। ओलावृष्टि की सूचना से क्षेत्र के किसानों में चिंता बढ़ गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि अभी तक फसलों को किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।