कानपुर: जाजमऊ में नशेबाजी और छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और सरिया चले, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नशेबाजी और छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों में कहा सुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और सरिया चलने लगी। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई ।इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में बुधवार दोपहर 1:00 बजे वायरल हो गया।वीडियो जाजमऊ की सिद्धनाथ घाट का बताया जा रहा है।