अमरोहा में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस ने छात्रों को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और कानून के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिलाओं से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और किसी भी प्रकार का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।