ग्राम तिलावद और अलिसारिया के काकड़ क्षेत्र में गुरुवार को गेहूं के खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 100 से 150 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान तिलावद गांव के किसानों को हुआ है। बताया जा रहा है कि एक किसान की करीब 30 बीघा फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों और किस