बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकला गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है। इस बाबत थाना प्रभारी बलुआ अतुल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।