देेेवरिया: सोनूघाट जनता स्कूल के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार ने व्यक्ति को मारी ठोकर हुआ घायल
Deoria, Deoria | Apr 19, 2024 सोनूघाट चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक व्यक्ति को मारी ठोकर हुआ घायल। अमरजीत पुत्र बीरबल प्रसाद उम्र लगभग 30 वर्ष जो देवरिया शाम 6 बजे आ रहे थे,कि अभी वहां सोनू घाट चौराहा के जनता स्कूल के पास ही पहुंचे थे कि तेज रफ्तार आ रही दो पहिया में उन्हें ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गए आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल देवरिया में भर्ती कराया।