कांके: झारखंड विधानसभा के बाहर सूर्या हांसदा एनकाउंटर सहित कई मामलों को लेकर बीजेपी विधायकों ने किया प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Aug 26, 2025 झारखंड विधानसभा के बाहर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बीजेपी विधायकों ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर सहित कई अन्य मामले को लेकर प्रदर्शन किया। बीजेपी विधायकों ने कहा कि सूर्या हांसदा एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग की। वहीं इस दौरान रिम्स 2 के निर्माण को लेकर नगड़ी में किए जा रहे जमीन अधिग्रहण पर सवाल उठाया।