दुमका: रांची-दुमका इंटरसिटी ट्रेन में मिला अज्ञात शव, 15 दिसंबर की रात हुई पहचान, मृतक भागलपुर का निवासी
15 दिसंबर की रात रांची दुमका इंटरसिटी ट्रेन की बॉगी से RPF ने दुमका रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में एक यात्री को उतार कर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया था जहां डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक की पहचान उस वक्त नहीं हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित रख दिया गया था। मृतक के पास से भागलपुर से रांची और रांची से दुमका तक का दो रेल टिकट था।