उन्नाव: शुक्लागंज के मिश्रा कॉलोनी की बस्ती पर कटान का खतरा, स्थानीय लोगों ने सरकार से की सुरक्षा की मांग #jansamasya
Unnao, Unnao | Nov 10, 2025 गंगाघाट क्षेत्र में गंगा नदी का कटान शुक्लागंज की ओर बढ़ने से मिश्रा कॉलोनी बस्ती पर खतरा मंडरा रहा है। कटान अब बस्ती से कुछ ही दूरी पर पहुंच गया है, जिससे स्थानीय लोगों में अपने घर-आशियाने उजड़ने का डर बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक सिंचाई विभाग ने कटान रोकने के लिए एक एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है।