पलवल: पलवल की सिविल लाईन कॉलोनी में भक्ति और उल्लास के साथ गोवर्धन पूजा, दिन भर बना रहा धार्मिक माहौल
Palwal, Palwal | Oct 22, 2025 पलवल में भक्ति और उल्लास के साथ गोवर्धन पूजा की। सुबह से ही पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई व भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। घरों और मंदिरों में अन्नकूट का भोग लगाया गया और प्रसाद के रूप में कढ़ी-बाजरा, खिचड़ी व मिठाइयां वितरित की। सिविल लाइन कॉलोनी महिलाओं ने की विशेष पूजा