शुक्रवार को मिली जानकारी अनुसार कांगड़ा में पहली बार अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होगी। हिमाचल प्रदेश शतरंज संघ के बैनर तले कांगड़ा चैस क्लब द्वारा दो दिवसीय आयोजन में देश-विदेश के 500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। कुल इनामी राशि ढाई लाख रुपये रखी गई है। क्लब भविष्य में कांगड़ा चैस अकादमी स्थापित करने की योजना भी बना रहा है।