राहुवास: चांदपुर में एक शाम खाटू वाले के नाम कार्यक्रम हुआ आयोजित, कार्यक्रम में लालसोट विधायक भी रहे मौजूद
Rahuwas, Dausa | Apr 20, 2024 श्री श्याम अर्चना परिवार दौसा के तत्वावधान में मुख्य गांव चांदपुर में एक शाम खाटू वाले के नाम कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर बाबा श्याम का आलौकिक श्रृंगार कर मनमोहक झांकी सजाई गई और भव्य दरबार, महा आरती, पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा, अखंड ज्योति सहित आदि कार्यक्रम आयोजित हुए।इस अवसर पर लालसोट विधायक रामबिलास मीणा,राजेश ठाकुरिया,सहित कई श्रद्धालु की मौजूदगी रही।