पूर्णिया पूर्व: मुफस्सिल थाना में आयोजित जनता दरबार में 6 मामलों का हुआ निष्पादन
मुफस्सिल थाना परिसर में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में जमीन सम्बंधित मामले का समाधान को लेकर शनिवार को सुबह करीब 11 बजे से जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिस दौरान राजश्व अधिकारी सादिक अहमद व राजस्व कर्मचारी इंद्र मोहन शर्मा मौजूद रहे।वहीं जनता दरबार मे जमीन सम्बंधित आठ आवेदन प्राप्त हुआ था।जिसमे 6 मामले का निष्पादन किया गया।