पीरो अनुमंडल के लाखा प्लस टू विद्यालय बरनी में मंगलवार दोपहर 3 बजे के करीब राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम द्वारा छात्राओं को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया, जिसमें भूकंप, बाढ़ सहित अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से सुरक्षित बचाव के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।