बरौत कस्बे के पास शुक्रवार दोपहर 02 बजे तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से 13 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।बताया गया कि बरौत निवासी सुरेश कुमार भारती की पुत्री सिम्पी भारती बकरी चराने गई थी। सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।