मुगलसराय: डीडीयू स्टेशन पर आरपीएफ के जवान ने एक महिला और उसके बच्चे की बचाई जान।
गुरुवार को डीडीयू स्टेशन पर ट्रेन सं 3204 डाउन पटना मेमू पैसेंजर ट्रेन में एक महिला 3 माह का छोटा बच्चा गोद में लेकर चलती गाड़ी में चढ़ रही थी।महिला का पैर फिसल गया और अनियंत्रित होकर प्लेटफार्म व गाड़ी के बीच गैप में गिर गई मौके पर गस्त कर रहे आरपीएफ डीडीयू के उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने दौड़कर महिला के गोद से छोटा बच्चा ले लिया और महिला की जान भी बचा ली।