बेरमो: फुसरो नगर में महिला मोर्चा के विस्तार किया गया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण किया।
Bermo, Bokaro | Mar 16, 2024 आज शहीद निर्मल महतो भवन, करगली गेट में फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो और फुसरो नगर सचिव अनिल रजवार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक का मुख्य विषय फुसरो नगर इकाई में महिला मोर्चा के विस्तार किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने फुसरो नगर क्षेत्र में महिला समुदायों के सामने आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।