बेरमो: फुसरो निवासी शिवानी गोयल के पायलट बनने पर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार ने किया सम्मानित, बेरमो कोयलांचल का बढ़ाया शान
Bermo, Bokaro | Mar 14, 2024 फुसरो नगर परिषद निवासी शिवानी गोयल ने बेरमो कोयलांचल सहित पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है। 19 वर्ष की उम्र में 200 घंटे का उड़ान भरकर कमर्शियल पायलट का लाइसेंस लेते हुए पायलट बनने पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडे ने उपहार देकर शिवानी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिवानी गोयल ने अपने माता-पिता के साथ-साथ बेरमो सहित पूरे झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है।