नागदा में सिद्धाचलपुरम् जिनालय के अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर आचार्यश्री नयचंद्रसागर सूरीश्वरजी मसा का बुधवार सुबह भव्य चल समारोह के साथ मंगल प्रवेश हुआ। महिला मंडल व श्रावक-श्राविकाओं ने कलश व अक्षत से अगवानी की। धर्मसभा में आचार्यश्री ने मन के मंदिर में भगवान की प्रतिष्ठा का संदेश दिया। महोत्सव की शुरुआत गुरुवार से होगी, समापन 7 फरवरी को होगा।