चान्हो: करकट में पोल से गिर कर बिजली मिस्त्री गंभीर।
Chanho, Ranchi | Jun 13, 2024 चान्हो थाना क्षेत्र के करकट गांव में बिजली के पोल से गिरने से 55 वर्षीय बिजली मिस्त्री बिगलो उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। मांडर मिशन स्थित एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।बताया जाता है कि बिगलो गांव में लगे ट्रांसफर्मर का लाइन काट कर बिजली मरम्मत करने पोल पर चढ़े थे।