चित्रकूटधाम कर्वी नगर पालिका परिषद ने सड़क पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। दुकानदारों, रेस्टोरेंट, होटल, शॉपिंग मॉल संचालकों,आम नागरिकों द्वारा सड़क पर कचरा डालने पर जुर्माना लगेगा। नगर पालिका ने पांच टीमें गठित कर प्रमुख मार्गों, बाजारों और आवासीय क्षेत्रों में निगरानी शुरू कर दी है।न0पा0 अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने शनिवार 3 बजे जानकारी दी है।