कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बेलसंडी,चकमेहसी,सैदपुर, कलौंजर, मधुरापुर टारा, सोमनाहा ,गोराई, सोरमार सहित विभिन्न पंचायतों में चार दिवसीय छठ पर्व के दूसरे दिन संध्या में खड़ना पूजा हुआ। इस दौरान लोगों ने घर के गोसाई के समक्ष खीर पूरी फल आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया। वही छठ गीतों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।