बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के पेटरवार में गुरुवार को शोक का लहर दौड़ पड़ा है।समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि पिछरी प्योर ढोरी मोड़ के जितेंद्र मिश्रा उर्फ महरु के पुत्र व युवक अमरजीत मिश्रा का बोकारो के निजी अस्पताल में निधन हो गया। बीते बुधवार को अचानक तबियत बिगड़ने से इलाज के लिए बोकारो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।