गोसाईगंज (अयोध्या)। क्षेत्र के तेलियागढ़, गोड़ियाना मोहल्ले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। यहां 58 वर्षीय घिस्सू गौड़ और उनकी 54 वर्षीय पत्नी शकुंतला ने जीवन की तरह मृत्यु में भी साथ निभाने का वादा पूरा किया। मंगलवार को घिस्सू कदियापुर झील में मछली पकड़ते समय अचानक बेहोश होकर पानी में डूब गए।