धनसोई में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन शुरू हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले धनसोई बाजार में श्रद्धालुओं द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। शोभा यात्रा में भक्तजन हाथों में भगवा ध्वज और कलश लेकर भक्ति गीतों के साथ पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए कथा स्थल तक पहुंचे।