नवाबगंज: बाराबंकी में 2 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार, अवैध स्वैपिंग से वीआईपी ई-सिम बेचते थे, 4 मोबाइल बरामद
बाराबंकी में साइबर क्राइम पुलिस ने अवैध तरीके से ई-सिम जारी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।बुधवार हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राकेश पाल पुत्र मेवालाल और शुभम शुक्ला पुत्र स्व. गिरीश शुक्ला के रूप में हुई है।